रविवार, 26 जुलाई 2020

सफलता के लिए नेपोलियन हिल के कहे प्रेरक कथन Napoleon Hill Quotes in Hindi

दुनिया में बेस्ट सैलिंग  या सबसे ज्यादा बिकने वाली पुस्तक थिंक एंड ग्रो रिच और लाज़ ऑफ सक्सेस  के लेखक नेपोलियन हिल का पूरा नाम ओलिवर नेपोलियन हिल था । 

उनकी पुस्तक थिंक एंड ग्रो रिच अब तक की 10 सबसे ज्यादा बिकने वाली स्व-सहायता पुस्तकों में से एक है। उनकी ज्यादातर किताबों को "सफलता" प्राप्त करने के लिए गहन सिद्धांतों के रूप में जाना जाता है। धन संबंधी लेख पढ़ने के लिए क्लिक करें

जो लोग जीवन में सफलता प्राप्त करना चाहते हैं वो लोग हिल की किताबों को संदर्भ या प्रेरणा की तरह इस्तेमाल करते हैं। 

Napoleon Hill, success, सफलता, नेपोलियन हिल, motivation quotes, प्रेरक कथन
Napoleon Hill

1937 के दौरान लिखी गई हिल की किताब थिंक एंड ग्रो रिच ने हिल को पूरी दुनिया में मशहूर कर दिया,हिल की  पत्नी रोजा ली बीलैंड ने  भी थिंक एंड ग्रो रिच के संलेखन और संपादन में  अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया था। हेल्थ संबंधी लेख के लिए पढ़ें

हिल के जीवनीकारों ने बाद में कहा कि इस पुस्तक की अब तक लगभग 20 मिलियन प्रतियां  बिक चुकी हैं । 

तो आज के इस प्रस्तुत लेख में नेपोलियन हिल के सबसे महत्वपूर्ण कथनों, ( कोट्स) को आप लोगों के साथ साझा करने जा रहा हूँ। आशा करता हूँ कि ये कथन सभी के जीवन में एक नई प्रेरणा देने का काम करेंगे। 


सफलता के लिए नेपोलियन हिल के कहे प्रेरक कथन Napoleon Hill Quotes in Hindi


सभी उपलब्धियों का प्रारंभिक बिंदु इच्छा होती है।  इसे लगातार ध्यान में रखना चाहिए।  

कमजोर इच्छा कमजोर परिणाम  दिलाती है, जैसे आग की एक छोटी मात्रा, उष्मा की एक छोटी मात्रा  को ही उत्पन्न कर सकती है।ज्योतिष संबंधी उपायों के लिए पढ़ें
 
यदि मनुष्य का मन विश्वास कर सकता है, तो मनुष्य का मन प्राप्तप्राप्त भी कर सकता है।

 अधिकांश पुरुषों को असफलता मिलती हैं क्योंकि उनके अंदर उनकी असफल हो रही योजनाओं की जगह  नई योजनाएँ बनाने के लिए दृढ़ता की कमी होती है।

 प्रत्येक अच्छी तरह से निर्मित घर ब्लूप्रिंट के रूप में एक निश्चित योजना के साथ शुरू हुआ। सफलता के लिए लेख पढ़ें

अकेले मनुष्य के पास ही अपने विचारों को भौतिक वास्तविकता में स्थानांतरित करने की शक्ति होती है; 

केवल आदमी ही सपने देख सकता है और अपने सपनों को सच कर सकता है।

जीतने के लिए हर किसी के पास एक गुण होना चाहिए, और वह है उद्देश्य की निश्चितता , जो वह चाहता है उसका ज्ञान, और उसे प्राप्त करने की  ज्वलंत इच्छा।

सफलता प्राप्त करने के लिए बस एक  सही और अच्छे खासे विचार की ही जरूरत होती है। वास्तु संबंधी जानकारी के लिए पढ़ें

 धैर्य, दृढ़ता और पसीना सफलता प्राप्त करने के लिए एक अपराजेय संयोजन बनाते हैं।

अपने लक्ष्य और अपने सपनों को ऐसे संजोएं जैसे वे आपकी आत्मा के बच्चे हैं, और आपकी अंतिम उपलब्धियों के ब्लूप्रिंट ( खाका)।

जब हार आती है, तो इसे एक संकेत के रूप में स्वीकार करें कि आपकी योजनाएं उतनी अच्छी नहीं हैं।  उन योजनाओं का पुनर्निर्माण करें और अपने प्रतिष्ठित लक्ष्य की ओर एक बार फिर से प्रस्थान करें।

सफलता के सबसे महत्वपूर्ण सिद्धांतों में से एक है कि  अपने अंदर अतिरिक्त मील ( दूरी) जाने की आदत  को विकसित करना।

जब आप नकारात्मक विचारों के लिए अपने मन के दरवाजे को बंद कर देते हैं, तो अवसर के द्वार आपके लिए खुल जाते है।

इस दुनिया में सफल होने का सबसे अच्छा तरीका है कि आप दूसरों को जो सलाह दें, उसी पर खुद अमल करें।

भय एक आदत है, इसी तरह आत्म दया, पराजय, चिंता, निराशा, निराशा और त्याग भी हैं।  आप इन दो सरल संकल्पों के साथ इन सभी नकारात्मक आदतों को समाप्त कर सकते हैं: मैं कर सकता हूं और मैं करूंगा।ब्यूटी टिप्स केलिए  पढ़ें

जीवन में आप जो चाहते हैं सदैव उस पर अपना ध्यान  बनाये रखें ,उस पर नहीं जो आप नहीं चाहते हैं ।

आज का दिन आपके शेष जीवन का पहला दिन है।  क्या आप इससे संतुष्ट हैं कि आप कहां हैं और आप किस दिशा में जा रहे हैं?  यदि नहीं, तो अपने जीवन का नियंत्रण करें और जो कुछ भी बदलना है उसे बदल दें।  आप और केवल आपके पास ऐसा करने की शक्ति है।  आप अपनी दुनिया बदल सकते हैं!

यदि आप महान चीजों को नहीं कर सकते हैं, तो छोटे कामों को शानदार तरीके से करें।Mutual Fund ki jaankari Hindi me 

आप क्या कर रहे हैं उसे जानना, आप जो कर रहे हैं उससे प्यार करना, और जो कर रहे हैं उस पर विश्वास करना ही सफलता है। 

लोगों का जीवन में असफल होने का एक कारण यह है कि वे अपने दोस्तों, परिवार और पड़ोसियों की सुनते हैं।

किसी चीज़ की इच्छा करने और उसे प्राप्त करने के लिए तैयार होने के बीच एक अंतर है। Best skills you can learn

आपका  बस एक चीज पर पूर्ण नियंत्रण है और वो है आपके विचार।  यह दिव्य उपहार एकमात्र साधन है जिसके द्वारा आप अपने भाग्य को नियंत्रित कर सकते हैं।  यदि आप अपने मन को नियंत्रित करने में विफल रहते हैं, तो आप और कुछ नहीं नियंत्रित कर पायेंगे।

यदि आप अपनी प्रार्थनाओं में,जो चीजें आपके पास नहीं है तो उन चीजों के लिए अनुरोधों के बजाय जो चीजें आपके पास पहले से आशीर्वाद स्वरूप मौजूद  हैं, उन  के लिए कृतज्ञता और धन्यवाद की अभिव्यक्ति करते हैं, तो आप बहुत तेजी से परिणाम को प्राप्त करेंगे।

याद रखें कि वह वकील नहीं  जीतता है जो सबसे अधिक कानून जानता है, लेकिन जो सबसे अच्छा अपने मामले को तैयार करता है, वो जीतता है।एसिडिटी की समस्या से बचने के उपाय

हमारी सीमाएँ  केवल वो हैं जिन्हें हम अपने मन में स्थापित करते हैं

प्रतिक्षा ना करें;  समय कभी भी सही नहीं होगा। आप जहाँ  भी खड़े हों और आपके पास जो भी उपकरण हों, उनके साथ काम  की शुरुआत करें। मानसिक तनाव को कैसे दूर करें

क्रिया ही बुद्धिमत्ता की वास्तविक माप है।

आपकी सफलता में रुकावट कहीं ये तो नहीं जानिये लक्षण और उपाय

सफलता में रुकावट या असफलता के वैसे तो ढेर सारे कारण होते हैं लेकिन जो प्रमुख कारण होता है वो है आपका डर। डर भी कई तरह के होते हैं जैसे असफलता का डर, अनजाना डर, अपने को खोने का डर, अपने खराब स्वास्थ्य का डर, आलोचना का  डर आदि।

 लेकिन आपकी सफलता में रुकावट के लिए जिम्मेदार जिस डर की बात करेंगे वो है आलोचना का डर।  आलोचना के डर का प्रभाव व्यक्तिगत उपलब्धि और सफलता के लिए बहुत ही घातक होता है क्योंकि आलोचना का डर आपके पहल करने की क्षमता यानी इनिसियेटिव को नष्ट कर देता है। 

सफलता, success, criticism, आलोचना, आलोचना का डर
आलोचना का डर

और साथ ही साथ यह व्यक्ति की कल्पना शक्ति (इमैजीनेसन)के उपयोग करने की क्षमता को भी हतोत्साहित करता है। 
आलोचना का डर व्यक्ति की सफलता की राह में सबसे बड़ा रोड़ा साबित हो सकता है अगर समय रहते इसमें सुधार नहीं किया गया तो। आप भी जानिए कि लोगों को प्रभावित कैसे करें how to impress anyone in hindi

तो आइये ये जानने की कोशिश करते हैं कि आलोचना रूपी डर के लक्षण क्या क्या होते हैं , कैसे इसे पहचान सकते हैं कि कहीं हमारे अंदर तो इस तरह का डर नहीं है जो हमारी सफलता में रुकावट डाल रहा है और जिनको जानकर , तथा इनसे बच कर हम सफलता की सीढ़ी चढ़ सकते हैं । 

आलोचना के डर के लक्षण 


आत्म चेतना या सेल्फ कांसियस

व्यक्ति कितना आत्म केंद्रित या सेल्फ कांसियस है यह आमतौर पर अजनबियों से मिलने पर या उनसे बातचीत  करते समय उसकी घबराहट को देखकर जान सकते हैं। ये भी पढ़े 11 Best motivational quotes in hindi

इसके अलावा हाथों और अन्य शारीरिक अंगों के इधर उधर हिलाने से तथा उसकी आँखों की चपलता ( आई मूवमेंट) को देखकर भी ये जाना जा सकता है। 

झूँठ बोलने की प्रवृति

आलोचना के डर के कारण व्यक्ति की प्रवृति झूठ बोलने की हो जाती है जिससे व्यक्ति का उसकी आवाज पर नियंत्रण नहीं रह जाता है। 

इसको इस तरह से समझ सकते हैं कि व्यक्ति बोलना कुछ चाहता है और बोलता कुछ है। व्यक्ति दूसरों की उपस्थिति में घबराहट महसूस करता है, उसकी भाव भंगिमा या बॉडी पॉस्चर खराब हो जाता है और उसकी स्मृति या याददास्त खराब होती है। 

आलोचना के डर के कारण व्यक्तित्व का खराब होना

आलोचना के डर के कारण व्यक्ति का पूरा व्यक्तित्व खराब हो जाता है, उसके निर्णय में दृढ़ता की कमी देखने को मिलती है। 

आलोचना के डर के कारण व्यक्तिगत आकर्षण समाप्त हो जाता है और उसकी राय व्यक्त करने की क्षमता भी प्रभावित होती है यानि कि अपनी निश्चित राय रखते समय व्यक्ति असहज महसूस करता है। सिर्फ सोंचने और बात करने से ज्यादा महत्वपूर्ण है कार्य करना। Working is more important than just thinking and talking.

 समस्याओं से निपटने की जगह उनसे बचने की आदत हो जाती है तथा  ऐसा व्यक्ति बगैर विश्लेषण किये ही  लोगों की बातों से सहमत हो जाता है। 

हीन भावना का उत्पन्न होना


आलोचना के डर से व्यक्ति में हीन भावना उत्पन्न हो जाती है, अपनी हीन भावना को ढकने के लिए व्यक्ति को आत्म अभिव्यक्ति की आदत हो जाती है, वह अपने शब्दों और क्रिया कलापों से अपने आप को व्यक्त करने का प्रयास करता है।

दूसरों को प्रभावित करने के लिए बड़े बड़े शब्दों का प्रयोग करता है जबकि उन शब्दों के वास्तविक अर्थों से वह अनभिज्ञ होता है। 

ऐसा व्यक्ति लोगोँ के रहन सहन, उनकी पोशाक, लोगों की बातचीत, और उनके तौर तरीकों की नकल करने लगता है। 

व्यक्ति अपनी उपलब्धियों की कल्पना करता है और उनपर अपने घमंड को प्रदर्शित करता है जिससे कभी कभी उसे सतही तौर पर श्रेष्ठता की भावना की अनुभूति होती है। 

अपव्यय करने की आदत

आलोचना के डर से व्यक्ति में अपव्यय करने की आदत हो जाती है वह दूसरों के समकक्ष दिखने के लिए अपनी आय से ज्यादा खर्च करने लगता है। ज्योतिष के बारे में पढ़ने के लिए क्लिक करें

पहल करने का अभाव

आलोचना रूपी डर के कारण व्यक्ति आत्म उन्नति के लिए मिलने वाले अवसरों को पहचान नहीं पाता और उन्हें गवां देता है, अपनी राय या विचार रखने में उसे डर लगता है।

अपने अच्छे आईडिया को भी रखते समय  आत्मबल (कान्फिडेंस )की कमी अनुभव करता है। वरिष्ठों द्वारा पूँछे गये प्रश्नों के स्पष्ट उत्तर नहीं दे पाता है, ऐसे व्यक्ति के क्रिया कलापों और बातचीत में झिझक स्पष्ट रूप से दिखाई देती है। 

आकांक्षाओं की कमी

आलोचना के कारण व्यक्ति में आकांक्षा और महत्वाकांक्षा की कमी देखने को मिलती है साथ ही साथ व्यक्ति में मानसिक और शारीरिक आलस्य, अपने से निर्णय लेने की क्षमता का अभाव, निर्णय लेने में देरी और दूसरों से जल्दी प्रभावित होने के लक्षण दिखाई देते है। पैसों से संबंधित लेख पढ़ने के लिए क्लिक करें

ऐसे व्यक्ति को पीठ पीछे लोगों की बुराई करने और सामने से चापलूसी करने की आदत होती है, ऐसे व्यक्ति बिना किसी विरोध के अपनी हार को स्वीकार कर लेते हैं और किसी के विरोध करने पर अपने अनुक्रम को तुरंत छोड़ देते हैं।

 ऐसा व्यक्ति बिना किसी कारण के लोगों के ऊपर शक करता है और उसकी बातों और तौर तरीकों में कुशलता ( टैक्टफुलनेश) की कमी देखी जा सकती है, कभी भी अपनी गलतियों को स्वीकार करने की उसकी इच्छा नही होती है। 

अभी तक हमनें जाना कि आलोचना के डर के लक्षण क्या क्या होते हैं अब हम उनको दूर करने के बारे में चर्चा करते हैं। 

आलोचना रूपी डर को दूर करने के उपाय


डर किसी भी तरह का हो वो सफलता के लिए अच्छा नहीं होता। हमें कभी भी डरना नहीं चाहिए सिर्फ अपने कर्म पर ध्यान देना चाहिए। हमारा डर हमें बताता है कि हमारा ध्यान लक्ष्य पर न होकर उसके फल पर है जिसके कारण हम पूरी शक्ति के साथ प्रयास नहीं कर पाते। 

डर हमें यह बताता है कि हम वर्तमान को नहीं जी रहे हैं बल्कि हमारा ध्यान भविष्य के उपर है। जबकि होना ये चाहिए कि जब हम अपने वर्तमान में रहकर प्रयास करते हैं तो भविष्य अपने आप सुरक्षित हो जाता है। 

कभी कभी हम समस्याओं को बड़ा करके देखते हैं जिसके कारण भी भय उत्पन्न होता है अतः यथार्थ को देखे। 

डर को दूर करने के लिए विषय की पूरी जानकारी प्राप्त करने की कोशिश करें, कभी कभी जानकारी का अभाव भी डर उत्पन्न करता है। 

असफलता ही सफलता की पहली सीढ़ी होती है तो ये सोचें कि ज्यादा से ज्यादा क्या होगा असफलता मिलेगी लेकिन उसके साथ सीख भी मिलेगी अतः डरें नहीं। अपने डर को दूर करके आगे बढ़ें। 
आशा है कि इससे आपको अपनी सफलता में रुकावटों के कारणों और उनसे बचने के उपायों की जानकारी मिल गयी होगी।

 ये लेख आपको कैसा लगा अपने विचारों से अवगत जरूर करायें। 

गुरुवार, 9 जुलाई 2020

आप भी जानिए कि लोगों को प्रभावित कैसे करें how to impress anyone in hindi

लोगों को प्रभावित कैसे करें, आपने  बिल्कुल सही पढ़ा कि लोगों को अपनी तरफ आकर्षित कैसे करें  how to impress anyone in Hindi  आजकल किसी भी कार्य में सफलता के लिए ये जरूरी  है कि  लोग आपसे प्रभावित हों चाहे वो कोई इंटरव्यू हो ,कोई बिज़नेस हो या कोई अन्य काम। बगैर लोगों को प्रभावित किये आप सफलता के मुकाम को हांसिल नहीं कर सकते। 

 तो  कहीं पर भी सफल होने के लिए लोगों को प्रभावित करना अत्यंत आवश्यक है तो आइये जानते हैं कि लोगों को अपनी ओर आकर्षित कैसे करें logo ko impress kaise kare hindi और लोगों को अपनी ओर  आकर्षित करने का उपाय क्या है  या ये कह सकते हैं कि लोगों को प्रभावित करने के तरीके क्या क्या हैं।

 इन तरीकों को अपनाकर आप  किसी को भी इंप्रेस कर सकते हैं ,प्रभावित कर सकते हैं और जीवन में सफलता की ओर अग्रसर हो सकते हैं। 


किसी को आकर्षित कैसे करे 
How to impress anyone in Hindi

1. मुस्कुरायें / Smile 

मुस्कराहट वो चीज है जो सबको पसंद आती है कोई भी उदास लोगों को पसंद   नहीं करता ,आपकी  एक प्यारी सी मुस्कान में आपका कुछ नहीं  जाता लेकिन दूसरों की जिंदगी में इसका बहुत बड़ा असर देखने को मिलता है। 

आपने भी अनुभव किया होगा कि किसी अनजान व्यक्ति  को  देखकर अगर आप मुस्कुराते है तो उसके भी चेहरे पर भी हलकी  मुस्कान आ ही जाती है ,किसी की भी सफलता में  मुस्कराहट का बहुत योगदान होता है। 

 बच्चों के चेहरों  पर  हरदम एक प्यारी मुस्कान  रहती  है इसलिए शायद हर कोई  बच्चों को ज्यादा प्यार करता है। तो आप भी अगर लोगों को प्रभावित करना चाहते हैं तो हमेशा मुस्कुराना सीखिए और फिर फ़र्क़ देखिये। 

लोगों को प्रभावित कैसे करें लोगों को अपनी तरफ आकर्षित कैसे करेंलोगों को अपनी ओर आकर्षित कैसे करेंकिसी को आकर्षित कैसे करेhow toimpress anyone success
how to impress anyone in hindi



2. विनम्र बने  / Be Polite 

विनम्रता  हर किसी को अच्छी  लगती है  किसी से बात करते  हैं तो पूरी शिष्टता के साथ और सरलता से बात करें और अपने शब्दों के चयन पर ध्यान दें। अपनी बातों  को  एक तार्किक आधार प्रदान करें।

 किसी से भी बात करते समय  अपशब्दों  या उग्रता का प्रयोग न करें।  याद रखें कि आप क्या कहतें हैं ये ज्यादा मायने नहीं रखता ,बल्कि किस तरह कहते हैं ये ज्यादा मायने रखता है। 


3. बुराई ना करें  / Do Not Criticize  

हम किसी की भी बुराई करते  हैं क्योकि अमुक व्यक्ति हमें पसंद नहीं होता क्योँकि उसकी आदतें अच्छी नहीं है या उसका बात करने का तरीका सही नहीं है या फिर कोई और भी वजह हो सकती है .

लेकिन क्या आप जानते है की किसी की बुराई या निंदा या आलोचना करने का कोई फायदा नहीं होता, इससे सामने वाला व्यक्ति अपने  बचाव के लिए बहाने बनाने लगता है या फिर तर्क देने लगता है लेकिन अपनी गलती को स्वीकार नहीं करता। 

ये बात साबित है की सौ में से 95 % लोग अपनी गलती को नहीं मानते हैं  चाहे वो कितने ही गलत क्यों न हों। अगर आप  किसी को सुधारने के  लिए भी आलोचना या निंदा करते है तो हो सकता है की वो आपके प्रति दुर्भावना रखने लगे या आपके प्रति कटुता का भाव रखने लगे।

 आलोचना से व्यक्ति का मनोबल प्रभावित होता है लेकिन उसमे सुधार  नहीं होता है। आपने ये कहावत  जरूर सुनी होगी की अगर शहद प्राप्त करना है तो मधुमक्खियॉं के छत्ते पर पत्थर नहीं मारते हैं। 

लोगों की आलोचना  करने की बजाय हमें ये समझने की कोशिश करनी चाहिए की वो ऐसा काम क्यों करते  है।  

लोगों को अपनी तरफ आकर्षित कैसे करें ,किसी को आकर्षित करने के उपाय  तो इसका सबसे बड़ा उपाय है की लोगों कि बुराई करना तुरंत छोड़ दें। और भी पोस्ट पढ़े


4. प्रशंसा करें ,सच्ची प्रशंसा  करना सीखें / Learn to  Praise 

हर किसी को अपनी तारीफ सुनने की आदत होती है हम  सब यही चाहते हैं की कोई हमें सराहे या हमारे काम की तारीफ  करे। रोटी कपडा और मकान के बाद अगर इंसान कुछ चाहता  है तो वो है  महत्वपूर्ण बनने की इच्छा या दिखने की इच्छा। 

ये इच्छा  हर गरीब और अमीर सब में होती है।  हाँ  सच्ची प्रशंसा और चापलूसी में फ़र्क़ होता है मै  आपसे चापलूसी करने की नहीं सच्ची प्रशंसा करने की बात कर रहा हूँ    

सच्ची प्रशंसा दिल से निकलती है जबकि चापलूसी दाँतों से। तारीफ ही वह असली सिक्का है जिसे हर कोई पसंद करता है। 

लोगों को अपनी तरफ आकर्षित कैसे करें ,किसी को आकर्षित करने के तरीके में ये सबसे नायाब  और  काम का तरीका है। तो आज से आप लोगों की सच्ची तारीफ करने की आदत डालें और तारीफ तुरंत करे बाद में की गयी तारीफ का कोई मतलब नहीं होता। 

 5. प्रबल इच्छा जगायें  /  Arouse  Deep Desire to whom  you are dealing with 

 किसी पर दबाव या अपना प्रभाव दिखाकर काम तो कोई भी करा सकता है लेकिन तारीफ तो तब होती है जब सामने वाले के मन में स्वेच्छा से उस काम को करने की दिलचस्पी पैदा कर दी जाए।

 हर व्यक्ति अपने काम  में दिलचस्पी रखता है जैसे की मै  और आप यानी कि अधिकतर लोगों  को इस बात में  कोई रुचि नहीं होती कि सामने वाला क्या चाहता है।

 सब अपनी रुचियों और काम में दिलचस्पी रखते है। जैसे जब कभी हम मछली पकड़ने जाते है तो अगर हम अपने बारेमें सोंचेंगे की हमें क्या खाना पसंद है तो हम  मछली नहीं पकड़  पायेंगे लेकिन जब हम मछली के बारे में सोंचेंगे की उसे क्या खाना पसंद है  तो हम उस हिसाब से काम करेंगे। 

और शायद ढ़ेर सारी मछलियों को पकड़ने में कामयाब हो जायेंगे।यही बात इंसानो पर भी लागू होती है।

 तो लोगों को प्रभावित कैसे करें, लोगों को अपनी तरफ आकर्षित कैसे करें logo ko impress kaise kare hindi या किसी को आकर्षित करने के उपाय में यह एक कारगर उपाय है कि हमेशा दूसरे की रुचियों और पसंद के बारे में बात करें और जाने कि वो क्या चाहता है। उसके हिसाब से काम करे तो आप निश्चित रूप से उसे इम्प्रेस कर पायेंगे। 

6. अच्छा श्रोता बने / Be A Good Listener 

अक्सर ये देखा गया है कि लोग सुनना कम चाहते है सुनाना ज्यादा। अगर हम सुनेंगे ज्यादा तो सामने वाले के बारे में ज्यादा जानकारी प्राप्त  कर  सकेंगे  जिसका हमको  आगे चलकर लाभ भी मिलेगा। 


 एक अच्छा श्रोता लोगों को प्रभावित करने में  हमेशा आगे रहता है। ऐसा देखा गया है कि सफल लोग अक्सर दूसरे लोगो में ज्यादा दिलचस्पी लेते है और एक कुशल श्रोता होते हैं। 

लोगों को प्रभावित कैसे करें या  लोगों को अपनी तरफ आकर्षित कैसे करें  logo ko impress kaise kare hindi इसके लिए एक अच्छा श्रोता होना अनिवार्य है।  


उपरोक्त लिखी बातों को  अपनाकर हर कोई लोगों को प्रभावित कर सकता है और सफलता के मुकाम को हासिल कर सकता है यहाँ एक बात और कहना चाहूंगी कि हम और आप तरक्की तभी कर  सकते है जब लोग  हमें दिल से आगे बढ़ने में मदद करे वो तभी संभव है जब हम दिल से और सच्चे मन से ऊपर लिखी बातों को अमल में लाएं और लोगों के ऊपर अपनी एक सकारात्मक छाप छोड़े।  


लेखिका:-  संगीता मिश्रा

संगीता मिश्रा जी आर्मी पब्लिक स्कूल में शिक्षिका के रूप में कार्य रत हैं, इन्होंने सामाजिक विज्ञान में परास्नातक की डिग्री प्राप्त की है. शिक्षिका के साथ साथ इनको लेखन का भी शौक है. ये एक कुशल कंटेंट राइटर  हैं. इन्होंने फ़ैशन, सौंदर्य, ज्योतिष, व्यक्तित्व विकास और प्रेरणादायक विषयों पर कई लेख लिखें हैं.
मैं इनको उज्वल भविष्य के लिए शुभकामनायें देता हूँ.





गुरुवार, 2 जुलाई 2020

11 Best motivational quotes in hindi



motivational quotes   की यही खूबी होती है कि ये हमको इतना उत्प्रेरित कर देते हैं कि हम बड़े से बड़ा काम भी आसानी से कर जाते हैं

 motivational thoughts संकट के समय  डूबते को तिनके का सहारा की कहावत को चरितार्थ करते हैं , ये hindi suvichar हमें डूबने से बचाने मेँ अति महत्वपूर्ण भूमिका अदा करते हैं .

हम सबके अंदर एक जोश भर देते हैं जिसकी वजह से कोई भी असाधारण काम कर गुजरता है,motivational thoughts  in english हमारी सोंच को सही दिशा दिखाते हैं जिससे  खुद के साथ साथ सारा समाज और देश लाभान्वित होता है.

 इसलिए हम आपके लिए कुछ motivational quotes hindi, motivational thoughts  for students लेकर आये है जो हम सभी को  हमारे goal को प्राप्त करने के लिए जरुर प्रोत्साहित करेंगे.
                 
                     motivational quotes

खोल दे पंख मेरे कहता है परिंदा, कि उड़ान अभी बाकी है
अभी तो नापी है मुट्ठी भर जमीन, अभी पूरा आसमान बाकी है
                

Khol de pnkh mere kahataa hai parindaa, ki udaan abhee baakee hai
abhee to naapee hai muṭṭhee bhar jameen, abhee pooraa aasamaan baakee hai



            गिरते हैं शहसवार ही मैदाने जंग में
      वो क्या खाक लड़ेंगे, जो घुटने के बल चलते हैं


girate hain shahasavaar hee maidaane jng men
vo kyaa khaak ladenge, jo ghuṭane ke bal chalate hain




          साहिल के सुकून से किसे इनकार है लेकिन
          तूफानों से लड़ने का मजा ही कुछ और है


saahil ke sukoon se kise inakaar hai lekin
toofaanon se ladne kaa majaa hee kuchh aur hai



                  motivational quotes hindi

     कौन कहता है आसमाँ में सुराख नहीं हो सकता
     एक पत्थर तो तबीयत से उछालों यारों


kaun kahataa hai aasamaan men suraakh naheen ho sakataa
ek patthar to tabeeyat se uchhaalon yaaron



        आसमाँ को अगर जिद है बिजलियां गिराने की
        तो हमें भी जिद है वहीं आशियाँ बनाने की


aasamaan ko agar jid hai bijaliyaan giraane kee
to hamen bhee jid hai vaheen aashiyaan banaane kee




मर्द नहीं जो डर जाये माहौल के खूनी मंजर से
उस हाल में जीना लाजिम है, जिस हाल में जीना मुश्किल है


mard naheen jo ḍaar jaaye maahaul ke khoonee mnjar se
us haal men jeenaa laajim hai, jis haal men jeenaa mushkil hai




जिस सुबह की खातिर मर मर के, हम जहर के प्याले पीते हैं
वो सुबह न आये आज मगर, वो सुबह कभी तो आयेगी


jis subah kee khatir mar mar ke, ham jahar ke pyaale peete hain
vo subah n aaye aaj magar, vo subah kabhee to aayegee



खुदी को कर बुलंद इतना, कि खुदा बंदे से खुद पूँछे बता तेरी रजा क्या है

khudee ko kar bulnd itanaa, ki khudaa bnde se khud poonchhe bataa teree rajaa kyaa hai




जमीर जिंदा रख, कबीर जिंदा रख, हौंसले के तरकश में कोशिश का वो तीर जिंदा रख
हार जा चाहे  जिंदगी में चाहे सबकुछ मगर फिर से जीतने की वो उम्मीद जिंदा रख

jameer jindaa rakh, kabeer jindaa rakh, haunsale ke tarakash men koshish kaa vo teer jindaa rakh
haar jaa chaahe  jindagee men chaahe sabakuchh magar fir se jeetane kee vo ummeed jindaa rakh




सरफ़रोशी की तमन्ना अब हमारे दिल में है
देखना है जोर कितना बाजुए कातिल में है

sarapharoshee kee tamannaa ab hamaare dil men hai
dekhanaa hai jor kitanaa baajue kaatil men hai



मंजिलें उन्हीं को मिलती है, जिनके सपनों में जान होती है
पंखों से कुछ नहीं होता, हौसलों से उड़ान होती है

Manjilen unhi ko milti hain jinke sapno men jaan hoti hai
Pankhon se kuch nahi hota hausalon se udaan hoti hai

motivational thought,motivational thoughts for students,thought,,motivational quotes in hindi,motivational quotes hindi,motivational quotes, suvichar
11 Best motivational quotes in hindi 



सोमवार, 22 जून 2020

सिर्फ सोंचने और बात करने से ज्यादा महत्वपूर्ण है कार्य करना। Working is more important than just thinking and talking.

  • दोस्तों !अपनी जिंदगी में सभी लोग सफल होना चाहते हैं। जो कि स्वाभाविक है, सफलता हर किसी का अधिकार है। लेकिन अक्सर ऐसा होता नहीं है । लाख प्रयासों के बावजूद लोगों को वो सफलता नहीं मिल पाती जिसके वो अधिकारी हैं। आख़िर क्यों, क्या हमने कभी इसके बारे में गहराई में जाकर सोंचा है। नहीं, तो चलिए आजहम और आप इसके बारे में गहन विचार करते हैं कि आखिर क्या कारण है कि सफलता अक्सर मिलते- मिलते रह जाती है। अधिकतर हम सभी लोग जो  कार्य शुरू करना चाहते हैं उसके बारे में सोंचते ही रह जाते हैं कि ऐसे करूँगा, वैसे करूँगा, या उसके नफा नुकसान आदि के बारे में सोंचते रहते हैं, कभी कभी ऐसा भी होता है कि उस कार्य के बारे में हम कई लोगों से बातें करते हैं कि मैं अमुक कार्य शुरू करने वाला हूँ आदि आदि। इसमे कोई बुराई नहीं है लेकिन होता क्या है कि एक तो बिन मांगे सलाह देने वाले इस दुनिया में बहुत हैं। जिनको उस कार्य के बारे में कुछ भी नहीं पता है वो भी आपको बहुत कुछ नकारात्मक सलाह दे देंगे। परिणाम क्या निकलता है कि आप उस idea विचार को छोड़ देते हैं और फिर किसी दूसरे idea या कार्य के बारे में सोचनें लगते है और पुनः सारी प्रक्रिया को दोहराते हैं और सारा समय और ऊर्जा व्यर्थ हो जाती है। तो दोस्तों हमारी जिंदगी में इस बात से कोई  ज्यादा फर्क नहीं पड़ता कि हमारी सोंच क्या है, कैसी है या हमें क्या करना अच्छा लगता है क्या बुरा, बल्कि फर्क इस बात से ज्यादा पड़ता है कि हम क्या करते हैं और कब करते हैं। आपने ये तो सुना ही होगा कि:-
कालि करे सो आज कर, आज करे सो अब। 
पल में परलै होएगी, बहुरि करेगा कब। 
तो दोस्तों निष्कर्ष यह निकलता है कि अगर आप सफल होना चाहते हैं तो ज्यादा ना सोचें, ना ही ज्यादा लोगों से बातें ही करते रहें ,बल्कि शुरू हो जाएं। वरना बहुत देर हो जायेगी और आपका idea किसी दूसरे की किस्मत बदल देगा। risk जितना बड़ा होगा सफलता भी उतनी ही बड़ी होगी। धन्यवाद दोस्तों, फिर मिलता हूँ अपनी नयी पोस्ट और आपकी सफलता की कामना के साथ। 

safalta - kaise -paye
safalta kaise paye


safalta - kaise - paye
safalta kaise paye